ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में पुरानी तहसील के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग, काफी देर तक विद्युत आपूर्ति रही प्रभावित
ज्ञानपुर नगर स्थित पुरानी तहसील रोड पर लगे एक विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से कई घंटे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। सूचना के बाद पहुंचे विद्युत कर्मियों ने खराबी को सही कर आपूर्ति को बहाल किया है।