लाडपुरा: जेके फैक्ट्री कोटा की भूमि पर उद्योग स्थापित करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने CM के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Ladpura, Kota | Jun 30, 2025 भाजपा कोटा शहर सोशल मीडिया विभाग के पूर्व जिला संयोजक राकेश निर्मल सेन ने बताया कि कोटा में वृहद स्तर पर औद्योगिक इकाइयों को शुरू करने ओर जेके की जमीन का उपयोग उसी स्तर के उद्योग के लिए करने को लेकर युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज गौतम के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सोमवार दोपहर 12 बजे ज्ञापन दिया।