देसूरी: देसूरी में किसान संघ ने तेज बारिश से फसल खराबे की गिरदावरी को लेकर किसानों को शीघ्र मुआवजा राशि मिलने की की मांग
Desuri, Pali | Aug 31, 2025 देसूरी क्षेत्र में इस बार हुई औसत से अधिक बारिश ने किसानों की खरीफ की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। वही देसूरी मे क्षेत्र मे किसान संघ के प्रतिनिधि चैनाराम डी चौधरी ने रविवार शाम 5 बजे बताया की लगातार हो रही तेज व रिमझिम बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है। जिससे खड़ी फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। किसानों के सामने अब गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया।