शाजापुर: सावन के पहले सोमवार पर बच्चों ने शहर में निकाली अशाेकेश्वर महादेव की पालकी
सावन के प्रथम सोमवार किला परिसर में स्थित अशोकेश्वर महादेव जी प्रजा का हाल जानने निकले । खास बात यह है कि किला परिसर से निकल जाने वाली अशाेकेश्वर महादेव की यह सवारी सिर्फ बच्चों के द्वारा ही निकल जाती है।बच्चो द्वारा निकाली जाने वाली सवारी का यह चौथा वर्ष है। सवारी में पालकी के आगे छोटे छोटे बच्चे ढोल और ताशा बजाते तो कुछ बच्चे भगवा ध्वज लिए चल रहे थे।