बिदुपुर: बिदुपुर में हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सड़क किनारे चाय की दुकान में घुसा वाहन, हाजीपुर-महनार मार्ग जाम
बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महनार–हाजीपुर मुख्य सड़क पर मधुरापुर गांव के पास गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से नाइट ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित हाइवा सड़क से करीब 20 फीट नीचे उतरकर एक चाय दुकान में जा घुसा, जिससे दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।