चकिया स्थित सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार दोपहर 02 बजे उप्र स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना और रोवर्स रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता सिन्हा ने की। भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित हुयी।