बहराइच: क़ृषि भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का डीएम ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कृषि भवन परिसर में स्थित जिला उद्यान कार्यालय, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, बीज विधायन संयंत्र, कृषि विज्ञान केंद्र में नीति आयोग के बजट से निर्माण अधीन हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट, मशरूम कल्टीवेशन प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।