धौरहरा: बसंतापुर पुलिया बनी मौत का काल, बसंतापुर के पास ऑटो पलटने से 4 लोगों की हुई मौत, 5 घायल, इलाके में फैली सनसनी
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बसंतापुर के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। धौरहरा से ऊंचगांव खमरिया जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया और पलट गया। हादसा इतना भयावह था। कि मौके पर ही चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल इलाज जारी।