नवादा: डाक बाबा बरेव रोड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से नाबालिक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Nawada, Nawada | Jan 22, 2026 नवादा में एक सड़क हादसे में एक नाबालिक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गोविंदपुर प्रखंड के डाक बाबा बरेव रोड के पास हुई है।जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक के पास खड़े दो चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। जिसमें एक नाबालिक की मौत हो गई है। दूसरे को गंभीर हालत देखते हुए पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।