रतलाम नगर: यातायात पुलिस की कार्रवाई: सुभाष नगर में अव्यवस्थित पार्किंग पर सख़्ती, 25 चालान से ₹14,500 वसूले
रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक नीलम चौंगड एवं हमराह टीम द्वारा आज दिनांक 24.08.2025 को रतलाम शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम व सुव्यवस्थित बनाने हेतु विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। राम मंदिर से अल्कापुरी, 80 फीट रोड, सैलाना बस स्टैंड, शहर शराय, शहीद चौक एवं सुभाष नगर तिराहा तक रहा।