इटावा: हड़ौली में आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Aug 15, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र में आमने सामने की बाइक भिड़ंत में युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में इलाज़ जारी है। मामला इकदिल थाना इलाके के हड़ौली का है। युवक सर्वेश कुमार बाज़ार से अपने घर हड़ौली जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसमें युवक घायल हो गया। परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में युवक का इलाज़ किया गया।