छिंदवाड़ा जिले के चाँद थाना क्षेत्र में कुलबहरा नदी पुल पर मंगलवार को सड़क हादसे में थाना प्रभारी (प्रशिक्षु डीएसपी) ललित बैरागी और एसआई राठी घायल हो गए। दोनों अधिकारी अपने वाहन (MP 28 ZN 7558) से थाने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो (MP 37 T 0374) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।