नौगढ़ ब्लॉक परिसर मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित भव्य समारोह गुरुवार शाम 04 बजे सम्पन्न हुआ जिसमे 38 जोड़ों ने सात जन्मों के अटूट बंधन में बँधने का संकल्प लिया।इस पुनीत आयोजन की सबसे सुंदर विशेषता इसकी गंगा-जमुनी तहजीब रही। जहाँ हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फेरे लिए, वहीं दो मुस्लिम जोड़ो ने निकाह' कुबूल किया।