डेहरी: डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर मिला लावारिस पर्स, सही सलामत यात्री को लौटाया गया
Dehri, Rohtas | Jan 15, 2025 डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर मिला लावारिस पर्स सही सलामत यात्री को लौटाया गया। रेलवे पुलिस ने बताया कि डेहरी ऑन सोन स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 04 पर आरपीएफ ने लावारिस हालत में मिले लेडिस पर्स को यात्री हसरत परवीन को सुपुर्द किया। पर्स में दो स्मार्टफोन, आधार कार्ड, वोटर आईडी, दवाइयां और श्रृंगार का सामान था।