सचेंडी थानाक्षेत्र में सिद्धपुर निवासी रामप्रकाश उर्फ पप्पू (40) खेती करते थे। बेटे हर्षित ने मंगलवार 11 बजे बताया कि, रोज की तरह सोमवार देर शाम पिता खेत जा रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। उन लोगों को लगा कि वह खेत में हैं लेकिन मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने घर आकर हादसे में मौत की जानकारी दी।