चान्हो: चाँद दिखा, इमारत ए शरीया ने की पुष्टि, ईद-उल-अज़हा 7 जून को मनाई जाएगी
Chanho, Ranchi | May 28, 2025 दारूल क़ज़ा इमारत एशरीया के क़ाज़ी शरीअत मुफती मोहम्मद अनवर क़ास्मी ने बुधवार शाम 7 बजे एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि उर्दू महीना ज़िल्हीज्जा 1446 हिजरी महीने का चाँद विभिन्न स्थानों में आम तौर पर नजर आया है।इस लिए। 7 जून दिन शनिवार को ईदुल अज़हा मनाया जाएगा।