सारठ SFC गोदाम में अनाज लदा ट्रक बैक करने के दौरान गुरुवार शाम 4 बजे ट्रक से दबकर डिंडाकोली निवासी 36 वर्षीय मजदूर संजय मंडल घायल हो गया। हालांकि घटना के बाद DSD संचालक ने मौजूद अन्य मजदूरों की मदद से उसे सारठ CHC पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं डॉक्टर ने घायल की हालत खतरे से बाहर बताया है।