फारबिसगंज: ढोलबज्ज़ा के समीप कार व टोटो के टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
अररिया फारबिसगंज मार्ग में एनएच57पर ढोलबज्ज़ा के समीप कार व टोटो के टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया गया.जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है.घायलों में सोनू पासवान की पत्नी फूल देवी पति पुत्र आदित्य कुमार,पुत्री मुस्कान कुमारी बताई जा रही है.