गभाना क्षेत्र के गांव भमरौला निवासी मालती देवी पत्नी मनवीर सिंह ने रविवार को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि चार दिसंबर रात्रि में उसके घर के बाहर उनकी गाड़ी खड़ी हुई थी। तभी गांव के भूरा ने आकर बिना किसी वजह के कार में तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथी विनीत व मदन को मौके पर बुला लिया। तीनों ने मिलकर उसके तथा बेटी के साथ मारपीट कर डाली l