दलौदा: लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिले में कलेक्टर के निर्देश पर संपत्ति विरूपण की कार्रवाई हुई शुरू
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होते ही कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर संपत्ति विरूपण की कार्रवाई हुई शुरू। मंदसौर शहर सहित जिले भर में जहां राजनीतिक पार्टियों के शिलालेख लगे हुए हैं जहां पर मंत्री एवं विधायकों के नाम लिखे हैं उन पर पुताई करने का कार्य एवं कागज चिपकाने का कार्य किया जा रहा है।