मनिहारी के कांटाकोश में बुधवार को देर रात हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को महज12घंटे के भीतर पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध करा दी।मनिहारी के सीओ मोहम्मद इस्माइल ने गुरुवार को 3 बजे बताया कि महज 12 घंटे के अंदर कांड से प्रभावित सभी 11 परिवारों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से ₹12,000 की राहत राशि का चेक प्रदान किया गया।