पूरनपुर: एसडीएम कार्यालय से निकली फरियादी महिला सीढ़ियों के पास गिरकर हुई बेहोश, दो माह से काट रही तहसील के चक्कर
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूप सिंह की रहने वाले अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भगौतीपुर में श्री ठाकुर जी महाराज का मंदिर है। जहाँ हर वर्ष मंदिर पर मेले का आयोजन होता है। उनकी पत्नी माला सिंह मंदिर पर मेले की परमिशन की मांग को लेकर पिछले दो माह से तहसील के चक्कर काट रही हैं। आज एसडीएम कार्यालय से निकली फरियादी महिला गिरकर बेहोश हो गई।