बीना: शांति व्यवस्था बनाए रखने बीना थाने से निकला गया फ्लैग मार्च, एसडीओपी सहित दोनों थानों का बल रहा मौजूद
Bina, Sagar | Sep 14, 2024 धार्मिक त्योहारों के आयोजन को देखते हुए एसडीओपी नितेश पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार की देर शाम फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। जिससे शहर में शांति व्यवस्था बनाई जा सके,फ्लैग मार्च में बीना थाने के जवानों के साथ आगासौद थाने का पुलिस बल भी शामिल हुआ, जो बीना थाने से शुरू हो कर सर्वोदय चौराहा स्टेशन रोड गांधी तिराहा बड़ी बजरिया महावीर चौक होते हुए समाप्त हुआ।