हुज़ूर: भोपाल के गौतम नगर इलाके में सिलेंडर की आग में झुलसी महिला की मौत,पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Apr 25, 2024 भोपाल के गौतम नगर इलाके में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर का पाइप निकल गया। इससे सिलेंडर ने आग पकड़ ली। हादसे में महिला बुरी तरह से झुलस गई। बचाने के प्रयास में महिला की बेटी भीगंभीर रूप से झुलस गई थी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बेटी का उपचार चल रहा है। मामले में गौतम नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।