नूरसराय: सिरसिया में गांव के रेलवे ब्रिज के नीचे मर्डर केस में एक आरोपी गिरफ्तार
नूरसराय थाना क्षेत्र के सिरसिया बीघा गांव के रेलवे ब्रिज के नीचे से हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी भाखरी गांव निवासी दिनेश राम का पुत्र गेडा उर्फ सोनू राम है।नूरसराय थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने रविवार कि शाम 4:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन पूर्व रूदल राम की पत्नी सीमा उर्फ लाटो देवी की हत्या कर दी गई थी।