कोरांव: मुंबई से बीमारी में घर लौट रहे कोरांव के व्यक्ति की नागपुर में ट्रेन में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मुंबई से बीमारी में घर लौट रहे कोरांव के युवक की नागपुर में ट्रेन में अचानक मौत हो गई। जब मौत की खबर घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक सत्येंद्र जायसवाल पुत्र भगवान दास जायसवाल (45) मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वहां अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। वह मुंबई में उपचार करा रहा था लेकिन स्वास्थ्य लाभ न मिलने पर घर लौट रहा था।