पथरिया: पथरिया नगर में अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात से रोजाना लग रहा जाम, आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित
Patharia, Damoh | Jun 23, 2025 पथरिया। आज दोपहर 2:00 बजे पथरिया नगर में अवैध अतिक्रमण और मनमाने ढंग से खड़े किए जा रहे वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। स्थिति इतनी गंभीर होती जा रही है कि नगर के प्रमुख चौराहों पर रोजाना घंटों तक जाम लग रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। नगर के संजय चौराहे पर हर दिन घंटों लंबा ट्रैफिक जाम लगना अब सामान्य बात हो गई है।