छोटीसादड़ी रेंज क्षेत्र के सियाखेड़ी नाका अंतर्गत गत दिनों पैंथर द्वारा बकरियों का शिकार किए जाने की घटना सामने आई थी। क्षेत्र में पिछले कुछ समय से पैंथर की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग सतर्क हो गया। उपवन संरक्षक प्रतापगढ़ एवं सहायक वन संरक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने धुलकोट गांव क्षेत्र से पैंथर का सफल रेस्क्यू किया।