इटावा: सदर तहसील इलाके के नगरपालिका परिषद में हुई बोर्ड की बैठक, सभासदों ने उठाई अपनी समस्याएं, दिया गया आश्वासन
Etawah, Etawah | Jan 2, 2025 सदर तहसील इलाके के नगरपालिका में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बोर्ड की बैठक सम्पन्न की गई, जिसमे नगरपालिका अध्यक्ष ने सभी वार्डो में शीतलहर के मद्देनजर 50-50 कम्बल देने की बात कही, वही अन्य वार्डो के सभासदों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा सभासद शरद वाजपेयी ने अटल पथ पर चल रहे निर्माण कार्य के मुद्दे समेत अन्य मुद्दों को उठाया है।