चितरंगी: सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत तीनगुड़ी चौकी पुलिस ने भूसा परिवहन करते हुए तीन पिकअप वाहनों को किया जब्त
जिले में आगामी 15 जुलाई तक भूसा व चारा के परिवहन पर कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने रोक लगाते हुए पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी हाल में मवेशियों से संबंधित आहार का परिवहन दूसरे जिले में ना हो। कलेक्टर के उक्त निर्देश के परिपालन में सरई थाना प्रभारी एवं तीनगुड़ी चौकी पुलिस ने तीन पिकअप वाहनों को जब्त किया है।