पूर्णिया पूर्व: सिमलगाछी काली मंदिर के समीप बाइक और ऑटो के बीच हुई टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
बेलौरी सनौली मुख्य सड़क मार्ग पर सिमलागाछी काली मंदिर के समीप बाइक व ऑटो के बीच सोमवार को रात्रि करीब 8:00 बजे जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए जीएमसी पूर्णिया भेज दिया गया है। वहीं घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।