गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोगरी गंगा घाट सहित बन्नी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार की शाम चार बजे तक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान भक्तों की भीड़ विभिन्न घाटों पर जुटी। इस दौरान श्रद्धालुओ ने गंगा स्नान कर दीपदान भी किया। कार्तिक पूर्णिमा के सूर्योदय के साथ ही स्नानार्थियों की भीड़ बढ़ने लगी। कई श्रद्धालुओं ने तो सूर्योदय से पूर्व