उमरिया जिले के पुलिस चौंकी ताला बांधवगढ़ अंतर्गत ग्राम धमोखर के आगे मोड़ मे पुलिया के नीचे बाइक सहित युवक गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान मनीष सिंह निवासी ग्राम जगुआ करेला जिला कटनी के रूप मे होना बताया गया है जो मानपुर मे रहकर जिओ कंपनी मे कार्य करता था और वह देर रात नौरोजाबाद जा रहा था जो दुर्घटना का शिकार हो गया।