गाडरवारा: गाडरवारा में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में
आज स्थानीय उत्सव भवन में नर्मदापुरम लोकसभा चुनाव को लेकर एवं राहुल गांधी जी की (म.प्र.) मे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदर्भ में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। नर्मदापुरम लोकसभा प्रभारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक जोशी,पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा,पूर्व विधायक सुनीता पटेल,पूर्व विधायक दीन दयाल सहित कांग्रेस के नगर ग्रामीण नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।