रामगढ़: रामगढ़ बाजार में इंटर की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा बाइक की चपेट में आई, घायल का इलाज जारी
Ramgarh, Kaimur | Nov 20, 2025 रामगढ़ बालिका विद्यापीठ कॉलेज में इंटर सेकंड ईयर की परीक्षा देकर लौट रही छात्र गुरुवार की दोपहर रामगढ़ बाजार में बाइक की चपेट में आने से घायल हो गई। घायल छात्र को स्थानीय लोगों द्वारा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायल छात्र का इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा। जानकारी के अनुसार घायल छात्रा नुआंव प्रखंड के मोहरो गांव की रहने वाली सुनीता बताई जाती है।