बेगूसराय: बेगूसराय में सौतेले भाई ने अपने ही सौतेले भाई को पीट-पीटकर किया गंभीर रूप से घायल
बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां सगे नहीं बल्कि सातेले भाई ने अपने ही सातेले भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।