सुल्तानगंज: सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम से लाखो की संख्या में कांवरिया श्रद्धालु जल भरकर देवघर हुए रवाना
सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में चल रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के 23वें दिन, लाखो की संख्या में कांवरिया श्रद्धालुओं ने नमामि गंगे घाट और नई सीढ़ी घाट से उत्तरवाहिनी गंगा का जल भरकर देवघर के लिए 105 किलोमीटर की यात्रा प्रारंभ की। 22 जुलाई से शुरू हुए इस मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा के