सुल्तानगंज: सावन के चौथी सोमवारी को सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम में कांवरियों का उमड़ा जनसैलाब
सावन के चौथी सोमवारी पर आज सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम में कांवरिया श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नमामि गंगे घाट और नई सीढ़ी घाट पर श्रद्धालुओं ने जल भरकर देवघर की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान नई सीढ़ी घाट स्थित अजगबी नाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए भक्तों की एक बड़ी भीड़ देखी गई। इस वर्ष सावन के महीने में कांवरियों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि देखी जा रही है