बंसी में विश्व मृदा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी रंजीत कुमार झा ने किया। इस मौके पर किसानों के बीच मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। प्राकृतिक खेती के लिए समूह का निर्माण किया गया जिसमें 125 किसान होंगे।