इटावा: इटावा-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बारिश से कामेत पुलिया क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों को किया गया डायवर्ट
Etawah, Etawah | Sep 19, 2024 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा-ग्वालियर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर भारी बारिश के कारण कामेत पुलिया क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं एक ट्रक फस जाने के कारण वहां भारी जाम लग गया। इसके साथ ही पुलिस ने भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया। जिसमें भारी वाहनों को उदी मोड़ चौराहे से चकरनगर आगरा के लिए डायवर्ट किया गया।