कोरबा: रामनगर स्थित एक घर के बैडरूम में मिला बेबी कोबरा, घर वाले डरे-सहमे रात बिताते रहे, सर्प मित्रों ने किया रेस्क्यू
जिले में लगातार बारिश हो रही वही, हर तरफ पानी ही पानी है जिससे अब सांपों के अंडों से बच्चे भी बाहर निकलने लगे हैं। ताजा मामला रामनगर का है जहां ललित साहू का परिवार निवासरत है. शनिवार की रात 9 बजे उनके घर के एक कमरे में कही से एक बेबी कोबरा घुस कर एक़ किनारे बैठ गया जैसे ही घर वालों की नज़र कोबरा के बच्चे पर पड़ी तो लोग डर से कांप उठे।