जसराना: टूंडला चौराहे पर ऑटो चालक ने पुलिसकर्मी को मारा कट, पुलिसकर्मी हुए चोटिल
टूंडला चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी ने चौराहे पर जाम लगता देख ऑटो चालक को हटाने के लिए कहा तो ऑटो चालक ने उन्हें धमकी दे दी। इतना ही नहीं जब पुलिसकर्मी ने उसका पीछा किया तो ऑटो चालक ने उन्हें कट मार कर गिरा दिया। जिसमें वह चोटिल हो गए। उसके बाद चालक ऑटो लेकर फरार हो गया।