बिहिया: बिहिया थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की हुई मौत
Behea, Bhojpur | Nov 1, 2024 बिहिया थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे 102 पर धरहरा बिहिया काली माई मंदिर के समीप आज शुक्रवार की शाम 6:30 बजे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी।मृतक शाहपुर थाना के शाहपुर निवासी शिव शंकर वर्मा का पुत्र 40 वर्षीय राधे वर्मा उर्फ महात्मा वर्मा था।जानकारी के अनुसार मृतक चार बजे शाम से हीं उक्त जगह पर पड़ा हुआ था।