महाराजगंज: सलेथू के पास अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही कार में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, सवार मामूली रूप से घायल
29 मार्च शनिवार रविवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही कार मे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया। कार मे सवार लोग घायल हुए, जिन्हें पास के निजी अस्पताल मे इलाज कराया गया।गनीमत यह रही कि एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई नहीं तो कार का अगला हिस्सा यदि आगे बिजली के पोल मे टकराता तो बड़ा हादसा हो सकता था।