झाझा: धमना गांव में 30 जनवरी से शुरू होने वाले महायज्ञ के लिए युद्ध स्तर पर हो रही है भव्य तैयारी
Jhajha, Jamui | Jan 11, 2025 झाझा प्रखंड क्षेत्र के धमना गांव में आगामी 30 जनवरी से प्रारंभ होकर 7 फरवरी तक चलने वाले श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी युद्ध स्तर पर यज्ञशाला परिसर में जारी है। महायज्ञ के आयोजन करने के लिए गठित कमेटी के अध्यक्ष व धमना पंचायत के मुखिया प्रतीक शर्मा ने बताया कि 30 जनवरी को 6000 युवतियों द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें तीन घन्