देहरादून: देहरादून में सीएनजी की भारी किल्लत, पंपों पर आधा किमी लंबी लाइनें लग रही हैं
देहरादून में सीएनजी संकट गहराता जा रहा है। हालात ये हैं कि सीएनजी पंपों पर आधा किलोमीटर तक लंबी लाइनें लग रही हैं। ऑटो चालक रातभर पंपों के बाहर सोकर अपनी गाड़ी की टंकी भरवाने की मजबूरी झेल रहे हैं। दरअसल, हाल ही में हरिद्वार हाईवे पर आई आपदा में सीएनजी सप्लाई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते राजधानी दून में सीएनजी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।