शाहजहांपुर: जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने छोटे लाट साहब जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण
शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने आगामी ‘छोटे लाट साहब’ जुलूस को लेकर थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्रान्तर्गत निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। एडीएम अरविंद कुमार ने लगभग तीन किलोमीटर लंबे जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन,