नागौर: पटियाला से जोधपुर आ रही बस पलटी, तीन लोगों की हुई मौत, मंगलवार सुबह करीब छह बजे हुआ हादसा
Nagaur, Nagaur | Mar 11, 2025 पटियाला से जोधपुर आ रही बस पलटी, तीन की मौत। मंगलवार सुबह करीब छह बजे पटियाला से जोधपुर आ रही निजी सवारी बस नागौर के डेह के पास बुरडी फांटे के निकट पलट गई। बस की टक्कर ट्रक से हुई। इसमें जोधपुर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कई खिलाड़ी घायल हो गए। तीन यात्रियों की मौत हो गई। करीब दो दर्जन लोग घायल हुए। घायलों को जेएलएन अस्पताल ले जाया गया।