धर्मध्वज के नीचे उमड़ा जनसैलाब, कलश यात्रा के साथ विराट हिंदू सम्मेलन सम्पन्न रविवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर,कस्बे में आज विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश मंदिर रायपुर से कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर आस्था और सनातन परंपरा का अनुपम दृश्य प्रस्तुत क