नईगढ़ी थाना क्षेत्र में महावीरपुर गांव के पास सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम चरैया निवासी रामजतन सोंधिया 30 वर्ष और ग्राम सुकली निवासी राम बहादुर सोंधिया 31 वर्ष किसी काम से नईगढ़ी बाजार आए थे।दोनों बाइक से घर लौट रहे थे तभी महावीरपुर के पास विपरीत दिशा से तेज बाइक की टक्कर हो गई।